कैलाश विजयवर्गीय ने दी दिग्विजय सिंह को नसीहत, अनुभव न हो तो टिप्पणी न करे

By दिनेश शुक्ल | Dec 09, 2020

इंदौर। कोरोना वैक्सीन ट्रायल का मामला अब राजनीतिक वाद-विवाद का विषय बनता जा रहा है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच बयान युद्ध शुरू हो गया है। विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को नसीहत दी है कि जिस विषय की जानकारी न हो, उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: राजगढ़ में चूने से भरा कंटेनर नाले में गिरा, क्लीनर की मौत चालक पर केस दर्ज

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा है कि दिग्विजय सिंह कोई डॉक्टर तो हैं नहीं। जिसमें अपने को नॉलेज नहीं हो, उस बात पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इसलिए मैं भी कोई टिप्पणी नहीं करता हूं। विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक सीनियर लीडर हैं, इसलिए उन्हें सलाह देता हूं कि आपको यदि इस बारे में अल्पज्ञान है तो टिप्पणी नहीं करें। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एटीएम से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर कहा कि देश में जो किसान आंदोलन चल रहा है, उसमें मुझे लगता है कि 90 प्रतिशत किसान उससे दूर हैं। 10 प्रतिशत किसान आंदोलन में शामिल हैं। इस आंदोलन को जो ताकते सपोर्ट कर रही हैं वो इस देश के लिए अलार्मी है। विदेशों में किसान आंदोलन का समर्थन हो रहा है। ये कौन लोग हैं, इसकी गहराई में जाकर सोचना चाहिए कि किसानों के नाम पर राजनीति कौन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा