मुर्शिदाबाद में भीड़ के बीच फंसे कैलाश विजयवर्गीय, ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार

By अंकित सिंह | Dec 18, 2019

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल मुर्शिदाबाद जाते हुए उन्हें नवग्राम के पास उन्हें भीड़ ने घेर लिया है। विजयवर्गीय ने ट्वीट किया,"मुर्शिदाबाद जाते हुए मुझे नवग्राम के पास मुस्लिमों की बड़ी भीड़ ने घेर लिया है। मेरी गाडी के दोनों तरफ भीड़ जमा है। प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा! SP और DG भी फ़ोन नहीं उठा रहे! पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार के रहते कुछ भी हो सकता है! यहाँ किसी की जान सुरक्षित नहीं है!" 

इससे पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीखे विरोध पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बांग्लादेश की मुख्यमंत्री नहीं हैं। उन्होंने कहा, संघीय ढांचे में बनर्जी भला कैसे कह सकती हैं कि वह इस कानून (नागरिकता संशोधन विधेयक) को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, बांग्लादेश की नहीं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा

Donald Trump ने Truth Social पर शेयर किया नक्शा, Strait of Hormuz को बताया नया अमेरिकी इलाका