Krissann Barretto के घर आई नन्ही परी, Cute Post शेयर कर फैंस को दी Good News

By एकता | May 21, 2026

टीवी के मशहूर सीरियल 'कैसी ये यारियां' और 'इश्कबाज' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस क्रिजैन बैरेटो के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। क्रिजैन अपनी शादी के ढाई साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। क्रिजैन और उनके पति नाथन करमचंदानी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करके अपने फैंस के साथ यह खुशी बांटी है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Amitabh Bachchan का Cryptic Blog Post, लिखा- 'चील शांत तो तोते...' क्या है इसका Message?

बेटी का रखा यह बेहद खूबसूरत नाम

क्रिजैन और नाथन ने अपनी लाडली का नाम 'कृषा' रखा है। इस नाम का मतलब 'दिव्य' या 'भक्ति' होता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर पर लिखा था, 'हम बहुत सारे प्यार के साथ इस दुनिया में कृशा करमचंदानी का स्वागत करते हैं। हमारा दिल खुशी से भर गया है और हमारा परिवार अब पूरा हो चुका है। वेलकम टू द वर्ल्ड, बेबी गर्ल।'

इसे भी पढ़ें: Bandar Movie Trailer | फिल्म का खौफनाक ट्रेलर आउट! ढलती शोहरत, अकेलेपन और जुर्म के दलदल में फंसे बॉबी देओल

लंबे रिलेशनशिप के बाद 2023 में की थी शादी

आपको बता दें कि क्रिजैन और नाथन ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 के अक्टूबर महीने में शादी की थी। इसके बाद इसी साल फरवरी में उन्होंने फैंस को बताया था कि उनके घर जल्द ही एक छोटा मेहमान आने वाला है। क्रिजैन के करियर की बात करें तो उन्हें टीवी सीरियल 'कैसी ये यारियां' में आलिया का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी, जिसके बाद वह 'इश्कबाज' जैसे बड़े शो का भी हिस्सा रहीं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं