शादी के बाद पहली बार काजल अग्रवाल ने शुरू की फिल्म उमा की शूटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

मुंबई। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी आगामी हिंदी फिल्म उमा की शूटिंग शनिवार को पूरी कर ली। उन्होंने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी। फिल्म का निर्देशन तथागत सिंह जबकि निर्माण अभिषेक घोष (एवीएमए मीडिया) तथा मंत्रराज पालिवाल (मिराज ग्रुप) ने किया है। अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, फिल्म के निर्देशक तथागत सिंह, निर्माता अभिषेक घोष और सभी कलाकारों व तकनीशियनों का साथ शानदार रहा।

इसे भी पढ़ें: अलग धर्म, अलग समाज लेकिन प्यार के अटूट बंधन में बंधे हैं दीपिका और शोएब! देखें एक पति की पत्नी के लिए परवाह

कुछ किरदार हमेशा आपके साथ रह जाते हैं और उमा हमेशा मेरी यादों में मेरे साथ रहेगी। फिल्म में टीनू आनंद, हर्ष छाया, मेघना मलिक, श्रीस्वरा और गौरव शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक संयुक्त परिवार में होने वाली शादी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक अजनबी उमा के आगमन के साथ काफी चीजें बदल जाती हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत