बिजनेसमैन की दुल्हन बनने वाली हैं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, 30 अक्टूबर को रचाएंगी शादी

By रेनू तिवारी | Oct 06, 2020

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर व्यवसायी गौतम किचलू से शादी की घोषणा की। वह 30 अक्टूबर को मुंबई में गौतम के साथ अपने निकट परिजनों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेगी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण शादी एक छोटा और निजी समारोह होगा। काजल ने यह भी कहा कि वह फिल्मों में अभिनय करना जारी रखेंगी।

उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी के प्यार के लिए धन्यवाद करती हूं, जो आपने मुझ पर बरसों से बरसाए हैं और हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं, क्योंकि हम इस अविश्वसनीय नई यात्रा में शामिल हो रहे है। मैं शादी के बाद भी अपना काम करती रहूंगी। दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रहेगी। एक नए उद्देश्य और अर्थ के साथ। आपके असंगत समर्थन  के लिए धन्यवाद।"

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस तारा सुतारिया की ये खूबसूरत तस्वीरें बढ़ा देगीं आपके दिल की धड़कन...

जैसे ही घोषणा की गई, अभिनेता फहद फैसिल और हंसिका ने बधाई देने के लिए टिप्पणी अनुभाग में कमेंट किया। उनके साथ, काजल के उत्साही प्रशंसकों ने उन्हें व्यवसायी गौतम किचलू के साथ शादी की बधाई दी।

प्रमुख खबरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना

भारत में दिमाग पर होगी बड़ी रिसर्च, IIT Madras में क्या है PM Modi का नया मिशन?

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन के बाद 20 FIR दर्ज, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

बेडरूम से किडनैप किया, रिहाई के बाद Dhruv Rathee ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप