By एकता | Apr 14, 2023
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की लाड़ली बेटी निसा देवगन उन स्टार किड्स में शुमार है, जिनके नाम को लोग अक्सर सही ढंग से बोल नहीं पाते हैं। अब इसी पर निसा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। निसा ने हाल ही में पैपराजी से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने नाम का सही उच्चारण करना बताया। इस दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन वीडियो में, निसा पैपराजी से कहती हुई नजर आ रही है कि उनका नाम निसा है। बता दें, पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स निसा को अब तक 'न्यासा या निशा' कहकर पुकारते थे।