Kajol Birthday: एक्टिंग से काजोल ने बॉलीवुड में जमाई अपनी धाक, आज मना रहीं 51वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Aug 05, 2025

जब भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की बात होती है, तो उसमें काजोल का नाम लिया जाता है। आज यानी की 05 अगस्त को काजोल अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस तीन दशक से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। एक्ट्रेस फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र से अभिनय करना शुरूकर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में रोमांटिक किरदारों से लेकर निगेटिव रोल और मां तक की भूमिकाएं निभाई हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों बारे में...

फिल्मी करियर

काजोल ने साल 1992 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। पहली फिल्म के दौरान काजोल स्कूल में थीं। वहीं एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'ये दिल्लगी', 'उधार की जिंदगी', 'हलचल' और 'गुंडाराज' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

फिर साल 1995 में काजोल को उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म मिली। यह वो साल था जब एक्ट्रेस की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को उनका पहला बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस की फिल्म 'करण अर्जुन' भी हिट फिल्म के तौर पर शामिल हुई।

बैक टू बैक हिट फिल्में

साल 1998 काजोल के फिल्मी करियर के लिए काफी सफल रहा। इस साल एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दीं। इन फिल्मों में 'प्यार तो होना ही था', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'कुछ कुछ होता है' और 'दुश्मन' शामिल हैं। वहीं फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए एक्ट्रेस को दूसरा बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वहीं शादी के बाद काजोल ने साल 2001 में करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से हिट दी। वहीं एक्ट्रेस फिल्म फना में भी नजर आई थीं।

ओटीटी पर किया डेब्यू

एक्ट्रेस ने साल 2021 में फिल्म 'त्रिभंगा' से ओटीटी पर डेब्यू किया था। इसके बाद काजोल 'लस्ट स्टोरीज 2', 'द ट्रायल', 'दो पत्ती' और हालिया रिलीज 'सरजमीं' जैसे प्रोजेक्ट में नजर आई हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना