Kajol ने मजाक-मजाक में उठा दिए Pathaan की कमाई पर सवाल, King Khan के भड़के फैंस ने लगाई अभिनेत्री की क्लास

By एकता | Jul 16, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल एक बार फिर से विवादों में घिर गयी है। दरअसल, हाल ही में अपनी सीरीज 'द ट्रायल' के प्रचार के दौरान अभिनेत्री से शाहरुख खान से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में काजोल ने कुछ ऐसा कह दिया, जो अभिनेता के चाहनेवालों को रास नहीं आया। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्होंने अभिनेत्री की जमकर आलोचना शुरू कर दिया। बता दें, इससे पहले काजोल को राजनेताओं के अशिक्षित होने पर राय देना भारी पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: जब Bobby Deol ने Ameesha Patel को लगा लिया था गले, भड़क गए थे Sunny Deol के फैंस, अभिनेत्री ने साझा किया मजेदार किस्सा

अभिनेत्री के पठान की कमाई पर सवाल उठाने पर अभिनेता के फैंस भड़क गए और उन्होंने अभिनेत्री की क्लास लगाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये शाहरुख़ खान के बिना कुछ भी नहीं है, सर को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, मुझे काजोल से नफरत है।' कुछ अन्य यूजर्स ने भी अभिनेत्री की आलोचना की। वहीं, बहुत से लोग उनके सपोर्ट में भी उतरे। एक यूजर ने लिखा, 'धारा के विरुद्ध जाने के लिए साहस की आवश्यकता है और बॉलीवुड में पठान शाहरुख खान पीआर माफिया के तथ्य।'

प्रमुख खबरें

SIT ध्यान रखे… कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए, Ayodhya दान घोटाले पर Akhilesh Yadav का तंज

Amarnath Yatra से पहले Anantnag में सुरक्षा चाक-चौबंद, RPF ने Mock Drill से परखी तैयारी

Ram Mandir दान में करोड़ों का घोटाला? Kejriwal का सवाल- FIR क्यों नहीं, कौन हैं वो बड़े नाम?

Team India में King Kohli और Boom Bumrah की वापसी, England दौरे के लिए मजबूत टीम का ऐलान