राजनेताओं के अशिक्षित होने को लेकर राय देना Kajol को पड़ा भारी, आलोचनाओं के बाद अभिनेत्री ने दी सफाई

By एकता | Jul 09, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इस समय विवादों में घिरी हुई हैं। अभिनेत्री को उनके हाल ही में दिए एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, काजोल ने द क्विंट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया था कि देश की प्रगति और विकास के लिए जानकार और सुशिक्षित नेताओं का होना महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान के सामने आते ही भूचाल आ गया। अभिनेत्री के बयान को कुछ लोगों ने पीएम मोदी के नाम के साथ जोड़ दिया। बस फिर किया था लोगों ने काजोल की क्लास लगानी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: 'भूल भुलैया-2' जैसा जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा सकी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा'

काजोल ने क्या कहा था?

द क्विंट के साथ इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा था, 'भारत जैसे देश में बदलाव धीमा है। यह बहुत, बहुत धीमा है, क्योंकि हम अपनी परंपराओं में डूबे हुए हैं और अपनी विचार प्रक्रियाओं में डूबे हुए हैं और निश्चित रूप से इसका संबंध शिक्षा से है। आपके पास ऐसे राजनीतिक नेता हैं जिनके पास शैक्षिक प्रणाली की पृष्ठभूमि नहीं है। मुझे खेद है, लेकिन मैं बाहर जाकर यह कहने जा रही हूँ। मुझ पर नेताओं द्वारा शासन किया जा रहा है, उनमें से कई, जिनके पास वह दृष्टिकोण नहीं है, जो मुझे लगता है कि शिक्षा आपको कम से कम एक अलग दृष्टिकोण देखने का मौका देती है।'

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त