काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा' 15 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

मुम्बई।अभिनेत्री काजोल का पहला डिजिटल प्रोजेक्ट ‘त्रिभंगा’ 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। यह कुछ पीढ़ियों की कहानी है और इसका निर्देशन अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने किया है। इसके निर्माण में काजोल के पति और अभिनेता -निर्माता अजय देवगन ने सहयोग किया है और इसे बन्निजाय आसिया और सिद्धार्थ पी पी मल्होत्रा के आल्चेमी फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया गया है। काजोल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ त्रिभंगा मतलब टेढ़ी- मेढ़ी, जुनूनी, लेकिन सेक्सी है। त्रिभंगा 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर