Kalaburagi में सोशल मीडिया से आतंकी कनेक्शन पर युवक अरेस्ट, Priyank Kharge ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने रविवार को कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी संगठनों से कथित संबंध रखने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों और राज्य सरकार के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के संयुक्त अभियान के बाद मूल रूप से कर्नाटक के बाहर के रहने वाले दो युवकों पर संदेह हुआ था। खरगे ने संवाददाताओं से कहा, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग को सूचना मिली थी कि दो युवक सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादियों के संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

खरगे ने कहा कि पिछले दो से तीन महीनों में इस तरह का यह पांचवां मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में शामिल व्यक्ति उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उन्होंने कहा, हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

हम प्रवासी श्रमिकों की सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य गतिविधियों की जांच कर रहे हैं। हम इसे हल्के में नहीं लेंगे और भारत सरकार के साथ समन्वय करके आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

प्रमुख खबरें

हरियाणा में दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी; 2 हिरासत में

भ्रष्टाचार के मामले में Bangladesh के पूर्व वायुसेना प्रमुख Shaikh Abdul Hannan कतर में हिरासत में

ChatGPT से बनाएं डांडिया लुक वाली शानदार तस्वीरें, ये रहे बेस्ट AI Prompts

Airtel ने लॉन्च किए 3 नए Recharge Plans, बिना Data मिलेगी Unlimited Calling