Kashmir में हिंदुओं और मंदिरों के अच्छे दिन आये, Srinagar की सड़कों पर लोग गा रहे राम भजन, Anandishwar Bhairav Nath Temple में 32 साल बाद हुआ हवन

By नीरज कुमार दुबे | Jan 08, 2024

विकास कार्यों की बदौलत तो कश्मीर बदला-बदला नजर आ ही रहा है साथ ही जिस तरह कश्मीर में हिदुंओं के त्योहारों को धूमधाम से मनाया जा रहा है, मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है और वहां से शंख ध्वनियां सुनाई दे रही हैं वह भी अभूतपूर्व है। पिछले साल सबने देखा कि रक्षा बंधन पर श्रीनगर के बाजारों में तरह-तरह की राखियों की भरमार थी, जन्माष्टमी पर धूमधाम से रथ यात्रा निकली, कश्मीरियों ने दीपावली और दशहरा भी धूमधाम से मनाया और अब अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भी कश्मीर के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। अयोध्या से लाए ‘कलश’ को कश्मीर में मार्तंड सूर्य मंदिर परिसर के राम मंदिर में स्थापित किया गया तो पूरी घाटी जय श्रीराम के उद्घोष से गूँज उठी। यही नहीं श्रीनगर के आनंदेश्वर भैरवनाथ मंदिर में 32 साल बाद हवन किया गया तो श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

इसे भी पढ़ें: Kashmir के विकास की बात बहुत होती है, Srinagar को Smart City बनाने का वादा था, जमीनी हकीकत क्या है?

वहीं आनंदेश्वर भैरवनाथ मंदिर की बात करें तो आपको बता दें कि कश्मीर में आतंकवाद फैलने के बाद कई मंदिरों को तहस-नहस कर दिया गया था और कई को बंद कर दिया गया था। आनंदेश्वर भैरवनाथ मंदिर में भी पूजा पाठ बंद करा दिया गया था लेकिन अब बदले हालात में यहां 32 साल बाद पहला हवन हुआ है। श्रीनगर शहर के मैसुमा मोहल्ले में स्थित आनंदेश्वर भैरवनाथ मंदिर में भगवान भैरवनाथ की जयंती के अवसर पर यहां हवन और पूजा-अर्चना की गयी। हवन व पूजा के बाद श्रद्धालुओं व वहां तैनात सीआरपीएफ जवानों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ने प्रभासाक्षी से बात करते हुए कहा, ''मंदिर में करीब 32 साल बाद हवन और पूजा का आयोजन किया गया क्योंकि मौजूदा हालात के कारण मंदिर कई सालों से बंद था।'' उन्होंने कहा कि पुलिस, नागरिक प्रशासन और स्थानीय निवासियों ने हवन के लिए पूरा समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 150 से अधिक लोगों को मंदिर में आमंत्रित किया गया था। 

प्रमुख खबरें

बीकानेर हाउस विवाद पर BJP का पलटवार, कहा- अब रेहान वाड्रा को लॉन्च करने में जुटी Congress

त्रिपुरा युवक नस्ली दुर्व्यवहार: Pradyot Debbarma ने की आरोपी YouTuber को राज्य लाने की मांग

Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान, Mahayuti और MVA में कड़ा मुकाबला

भारत की कीमत पर नहीं...आते ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने जो कहा, पाकिस्तान को हिला डाला