काम पर फोकस...MLC द्वारा पाकिस्तानी बताए जाने पर आया कलबुर्गी की IAS अधिकारी का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | May 27, 2025

कलबुर्गी की डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर फौजिया तरन्नुम के खिलाफ बीजेपी एमएलसी एन रविकुमार द्वारा की गई विवादित टिप्पणी एक राजनीतिक विवाद का रूप ले रही है। कर्नाटक के कई राजनीतिक नेता इस पर अपना रुख अपना रहे हैं। हालांकि, अधिकारी ने खुद इस मामले में आगे कुछ भी कहने या टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एमएलसी रविकुमार द्वारा निशाना बनाए जाने वाली वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फौजिया तरन्नुम ने कहा कि मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। यह एक निजी फैसला है और मेरा मानना ​​है कि इसका सम्मान किया जाना चाहिए। मैं अपने काम को खुद बोलने देना चाहती हूं। मुझे काम पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कलेक्टर फौजिया तरन्नुम को लेकर बीजेपी नेता का विवादित बयान, FIR दर्ज, सिद्धारमैया का भी आया बयान

 उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी और अन्य लोग आज सुबह मुझसे मिले। वे सभी हैरान हैं। वह (फौजिया तरन्नुम) बहुत साफ-सुथरी अधिकारी हैं। यह एक महिला अधिकारी के प्रति उनका सम्मान है। सरकार कार्रवाई करेगी और मैं भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्टीकरण मांगता हूं। 

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!