‘Kalki 2898 AD’ मिथक और वास्तविकता का मिश्रण : Amitabh Bachchan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को मिले प्यार के लिए शुक्रवार को प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया और हिंदू महाकाव्य महाभारत को आधुनिक समय के दर्शकों को ध्यान में रखकर पेश करने के लिए निर्देशक नाग अश्विन की प्रशंसा की। अमिताभ (81) ने इस विज्ञान कथा शैली पर आधारित बड़े बजट की फिल्म में अमर योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है। 27 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई इस फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ को हाल ही में तीन बार देखा। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुभव निरंतर बढ़ता रहता है... जब हर बार आप इस विशाल कल्पना को मूर्त रूप देने में निर्देशक द्वारा किए गए अथक प्रयासों को देखते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं, तथा इसे इस ढंग से प्रस्तुत करते हैं कि यह फिल्म ऐतिहासिक बन जाती है... यह फिल्म न केवल अपनी व्यावसायिक संभावनाओं के लिहाज से ऐतिहासिक है, बल्कि महाभारत की कथा को 6000 वर्षों के बाद आज के आधुनिक युग के हिसाब से पेश करने में निर्देशक के ‘साहसिक’ मूल्यों के लिहाज से भी ऐतिहासिक है।’’ बच्चन ने कहा, ‘‘हां, यह एक बहुत शानदार फिल्म है... लेकिन यह एक अनुभव भी है... मिथक और वास्तविकता के मिश्रण का अनुभव।

प्रमुख खबरें

राजस्थान में SIR के बाद अंतिम वोटर लिस्ट से 30 लाख नाम हटे, निखिल डे ने उठाए सवाल

दिवाली पर बिना बजट बिगाड़े कपड़ों को दें ब्रांडेड लुक, ये Fashion Tips बनाएंगे खास

Ayodhya में रामभक्तों और परिक्रमा पर कोई रोक नहीं लगा सकता: CM Yogi

India A ने 464 रन पर पारी घोषित कर New Zealand A पर कसा शिकंजा