Kallakurichi hooch tragedy: Tamil Nadu सरकार का बड़ा एक्शन, कलेक्टर का हुआ तबादला, एसपी निलंबित

By अंकित सिंह | Jun 21, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। राज्य विधानसभा में बोलते हुए स्टालिन ने कहा कि कल्लाकुरिची जिला कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है। कल्लाकुरिची एसपी को निलंबित कर दिया गया है। अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामला सीबीसीआईडी ​​को ट्रांसफर कर दिया गया है। हम नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय प्रभावी ढंग से कर रहे हैं, जिसका भावी पीढ़ी पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Hooch Tragedy | तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई, सीएम एमके स्टालिन ने CB-CID ​जांच के आदेश दिए

कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी प्रशांत एम. एस. ने कहा कि इस घटना में बृहस्पतिवार तक मारे गए 29 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने शवों का दफना दिया है या तो अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने कहा, अवैध देशी शराब पीने से कुल 165 लोग बीमार हुए थे और उन्हें कल्लाकुरिची, जेआईपीएमईआर, सलेम और मुंडियाम्बक्कम सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज करा रहे 118 लोगों में से 30 की हालत गंभीर है। 

प्रमुख खबरें

120 साल पुरानी योजना को Omar Abdullah ने किया बहाल, Pakistan हैरान, Indus Waters Treaty पर रोक के बीच J&K में बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up