Kalpana Chawla Birth Anniversary: कल्पना चावला ने दो बार स्पेस यात्रा कर बढ़ाया था भारत का मान

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2025

आज ही के दिन यानी की 17 मार्च को कल्पना चावला का जन्म हुआ था। कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। जिन्होंने स्पेस में जाकर इतिहास रच दिया था। वह बचपन से ही आसमान से उड़ने का ख्वाब देखती थीं। वहीं उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने में पूरी जी जान लगा दी थी। बता दें कि कल्पना चावला ने अपने जीवन में दो बार स्पेस यात्रा की थी। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कल्पना चावला के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

हरियाणा के करनाल में 17 मार्च 1962 को कल्पना चावला का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम बनारसी लाल चावला और मां का नाम संजयोती चावला था। कल्पना चावला पढ़ने में बचपन से ही तेज थीं और वह टॉप स्टूडेंट्स की लिस्ट में शामिल थीं। हालांकि कल्पना के माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी टीचर बने। लेकिन कल्पना चावला अपने मन में अंतरिक्ष यात्री बनने का ख्वाब सजा बैठी थीं।

इसे भी पढ़ें: Bipin Rawat Birth Anniversary: फौजियों के बीच बीता था बिपिन रावत का बचपन, ऐसे बने थे देश के पहले CDS

बैचलर डिग्री पाने के बाद कल्पना चावला आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। अमेरिका में उन्होंने साल 1984 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। फिर साल 1988 में पीएचडी किया और इसी साल उन्होंने नासा के लिए काम करना शुरूकर दिया था।

स्पेश मिशन

बता दें कि साल 1994 में कल्पना चावला को स्पेस मिशन के लिए चयनित कर लिया गया। इस दौरान उनका चयन अंतरिक्ष यात्री के रूप में किया गया था। भारतीय मूल की पहली महिला कल्पना चावला ने एक बार नहीं बल्कि दो बार स्पेस यात्रा की थी। कल्पना चावला की पहली उड़ान 19 नवंबर से 05 दिसंबर तक चली थी। फिर साल 2003 में कल्पना चावला को दूसरी बार स्पेस यात्रा करने का मौका मिला।

कल्पना चावला की दूसरी स्पेस यात्रा करीब 16 दिनों तक चलने वाली थी। जोकि 01 फरवरी को संपन्न होनी थी। लेकिन स्पेस यात्रा से वापसी के दौरान यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कल्पना समेत 6 यात्रियों की 01 फरवरी 2003 को मौत हो गई। बता दें कि कल्पना चावला के योगदान के लिए उनको कई अवॉर्ड और सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने कार हादसे के मामले में न्यायाधीश की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

MLC Elections में Congress की हार पर बोले JDU नेता Sanjay Jha, बैलेट पेपर पर अब किसे दोष देंगे

Neeraj Kumar ने Nitish Kumar को बताया अभिभावक, MLC चुनाव जीतकर JD(U) नेताओं से मिले

कांग्रेस-मुक्त भारत का संदेश, MLC चुनाव में क्लीन स्वीप के बाद BJP के पंकज चौधरी ने कसा तंज