‘कल्याण बनर्जी ने मुझे गाली दी’, वक्फ की JPC बैठक में हंगामे पर बोले जगदंबिका पाल

By अंकित सिंह | Jan 24, 2025

शुक्रवार को वक्फ बिल पैनल से विपक्षी सदस्यों को निलंबित किए जाने के बाद, संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि टीएमसी के कल्याण बनर्जी द्वारा उनके खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के कारण सदन स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैं उनसे अनुरोध करता रहा कि उन लोगों को बोलने दें, जिन्हें हमने आमंत्रित किया है।' हमने सदन को बार-बार स्थगित किया लेकिन विपक्षी सांसद नहीं चाहते थे कि बैठक जारी रहे। जम्मू-कश्मीर से एक प्रतिनिधिमंडल आया था लेकिन वे (विपक्षी सांसद) चिल्लाते रहे और नारे लगाते रहे। इसलिए आखिरकार निशिकांत दुबे को एक प्रस्ताव लाना पड़ा और सभी इस पर सहमत हुए। 

भाजपा नेता ने कहा कि जब ऐसा नहीं होता तो तकनीकी रूप से वे वहां मौजूद नहीं होते। उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए बिना उन्होंने हंगामा किया और यह एक साजिश थी।' वे नहीं चाहते थे कि मीरवाइज उमर फारूक और जम्मू-कश्मीर के तमाम उलेमा अपनी बात लोकसभा सांसदों के सामने रखें। विपक्ष बीजेपी और एनडीए के विरोध से देश विरोध की ओर बढ़ गया है। विपक्ष ने जम्मू-कश्मीर के मौलानाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की। 

बैठक के बाद जगदंबिका पाल ने बताया कि आज की बैठक संपन्न हो गई है। आज दो महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल गवाह के रूप में आये थे। मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर से था। दूसरा लॉयर्स फॉर जस्टिस का था, जिसमें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वकील शामिल थे। उन्होंने अच्छा प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने विस्तृत शोध कार्य किया है जो हमारी रिपोर्ट के लिए भी उपयोगी होगा। भले ही यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, हमारे सदस्यों ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से कहा कि इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन मुझे दुख है कि आज की बैठक इतनी महत्वपूर्ण थी लेकिन जिस तरह से कल्याण बनर्जी ने अनावश्यक हंगामा किया। 

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक को लेकर भड़के अखि‍लेश यादव, BJP बोली- सैफई में नाच-गाना करने वाले...

उन्होंने कहा कि बैठक में, वेल में घुसकर बहस करने की कोशिश की और गालियां भी दीं, मुझे लगता है कि उन्होंने आज सारी हदें पार कर दीं और सारी मर्यादाओं का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पूरा देश, पूरी दुनिया यह देख रही है। वह नहीं चाहते थे कि हम मीरवाइज उमर फारूक को भी सुनें। हमारे सभी सदस्य इससे आहत हैं। हमने दो बार बैठक स्थगित की लेकिन उन्होंने मन बना लिया था कि आज बैठक नहीं बुलाने देंगे। निशिकांत दुबे ने प्रस्ताव रखा और कुछ सदस्यों को बाहर भेजना पड़ा। जेपीसी सदस्य होने के बावजूद वे बाहर ही बयान देते हैं। तीन तलाक, धारा 370 और धारा 35ए जैसी ही कोशिशें हो रही हैं। लेकिन पहले के नतीजे सकारात्मक थे और ये नतीजे भी सकारात्मक होंगे। अगली बैठक 27 जनवरी को होगी। 

प्रमुख खबरें

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय