सुशासन और राष्ट्रवादी मिशन के लिये याद किया जाएगा कल्याण सिंह का कार्यकाल : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए सोमवार को कहा कि राम भक्तों और संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी सत्ता का बलिदान करने वाले सिंह का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा। आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 94वीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी सत्ता को अस्थिर करने की कोशिश की गयी और राम जन्मभूमि आंदोलन चरम की ओर बढ़ा तो सिंह ने राम भक्तों और संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रभु श्री राम के प्रति अपनी सत्ता का बलिदान देने में कोई संकोच नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Stone Pelting On Procession | बेंगुलरु में शोभायात्रा पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज की FIR

आतंकवादी गतिविधियां सिर उठा रही थीं। शासन की योजनाओं का लाभ गांव और गरीबों को, किसानों, नौजवानों और महिलाओं को नहीं मिल रहा था। एक ओर अराजकता और कुव्यवस्था थी वहीं, दूसरी ओर 500 वर्षों की गुलामी को दूर करने के लिए हिंदू समाज छटपटा रहा था। उन स्थितियों में बाबूजी (कल्याण सिंह) ने उत्तर प्रदेश की कमान अपने हाथों में ली।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में जब कार्य शुरू किया तो कुछ ही महीनों में लोगों के मन में यह विश्वास पैदा होने लगा कि उत्तर प्रदेश अब सुशासन की ओर चलकर विकास के एक नए सोपान को जोड़ेगा। आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में श्रद्धेय बाबूजी का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा। आज यही कारण है कि हर भारतवासी बाबूजी को इस रूप में याद करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सामान्य किसान परिवार में जन्म लेने वाले कल्याण सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा और आजीवन उसे अपने जीवन का मंत्र बनाकर लगातार कार्य करते रहे। कल्याण सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा, आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन एक विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और राज्यपाल के रूप में भी उनकी सेवाएं सदैव पूरे देशवासियों के लिए अविस्मरणीय रहेंगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद