कल्याण सिंह की तबीयत में हो रहा सुधार, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंच कर हालचाल जाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से बृहस्पतिवार शाम मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नड्डा बृहस्पतिवार शाम दिल्ली से विमान के जरिए लखनऊ आए। नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली से लखनऊ आए। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत कई मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने नड्डा का स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनिति से काश्मीर में हालात बदले: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने के बाद कहा कि कल्याण सिंह की तबीयत अब स्थिर है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हमें विश्वास है कि वे जल्द स्वस्थ होंगे। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार