Kalyanpur Assembly Seat: हर चुनाव में बदलता है कल्याणपुर सीट का समीकरण, जनता किस पर जताएगी भरोसा

By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक आगामी 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। वहीं चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी संगठन NDA और विपक्षी महागठबंन के बीच हो रहा है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर की जनुराज पार्टी भी सभी सीटों पर भी चुनाव लड़ रही हैं। बिहार की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। इस सीट पर 06 नवंबर को मतदान होने हैं।

इसे भी पढ़ें: Mahua Assembly Election: महुआ सीट से तेज प्रताप यादव ने दिलचस्प किया मुकाबला, किसकी होगी जीत

बता दें कि राजनीतिक दृष्टि से कल्याणपुर सीट हर बार नया समीकरण गढ़ती है। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है। लेकिन विधानसभा चुनाव में वोटर अक्सर अलग रुख दिखाते हैं। इस बार का चुनाव इसलिए भी खास होगा कि अब तक कोई भी उम्मीदवार इस सीट से दोबारा जीत नहीं हासिल कर पाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कल्याणपुर सीट से जनता किसको मौका देती है।

हर बार बदला चेहरा

कल्याणपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह जिला पूर्वी चंपारन लगता है। साल 2010 के विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर सीट से जेडीयू की रजिया ने जीत हासिल की थी। फिर साल 2015 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के सचिन्द्र प्रसाद सिंह जीते थे। इसके बाद साल 2020 के चुनाव में कल्याणपुर सीट से राजद के मनोज कुमार यादव ने इस सीट पर कब्जा जमाया था।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter