कलयुगी बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, बेटा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नोएडा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के ऊपर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के मोहियापुर गांव में रहने वाली श्रीमती जगमति के बेटे मनोज ने 28 मई की रात को शराब के नशे में उनके (मां के) ऊपर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। चंदर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: चलती ट्रेन में शादीशुदा महिला के साथ गैंग रेप, टिकट न होने पर तीन आरोपी ले गए थे AC कोच

उन्होंने बताया कि इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है, तथा एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में इस मामले की विवेचना की जा रही है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वृद्धा की पिटाई की घटना वायरल हो रही है। लोगों ने कलयुगी बेटे के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं तथा पुलिस के अधिकारियों से कहा है कि इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

AI के दबाव से बदला Indian IT Companies का बिजनेस मॉडल और कमाई का तरीका

Bab-el-Mandeb में जंग से Brent Crude पहुंचा $100 के पार, दुनिया के 12% व्यापार पर संकट

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय

ICC World Cup 2027 के टिकट बैलेट में 10 लाख आवेदन, India vs Pakistan मैच की सबसे ज्यादा मांग