Kamakhya Beej Mantra: कामाख्या बीज मंत्र, तंत्र शक्ति का द्वार, जानें जप विधि से कैसे होंगे धनवान

By अनन्या मिश्रा | Dec 05, 2025

मां कामाख्या शक्ति के सबसे पूजनीय रूपों में से एक हैं। देवी कामाख्या असीम आध्यात्मिक शक्ति और तंत्र साधना से जुड़ी हैं। वहीं मां कामाख्या का बीज मंत्र काफी शक्तिशाली माना जाता है। इस बीज मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से सुख-समृद्धि, धन और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: नारद मुनि भी फंसे मोह-माया के जाल में, विश्वमोहिनी के स्वयंवर में अमरता की आस

कामाख्या बीज मंत्र

||क्लीं क्लीं कामाख्या क्लीं क्लीं नम:||

कामाख्या बीज मंत्र विधि

कामाख्या बीज मंत्र का जाप करने से पहले शुद्धता का विशेष ध्यान देना चाहिए।

मंत्र का जाप करने से पहले लहसुन-प्याज, अन्य मसाले वाले भोज्य पदार्थ और मांसाहारी भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए।

इस मंत्र का जाप रोजाना सुबह प्रात: काल में करना चाहिए।

मंत्र का जाप करने तक आप व्रत भी कर सकते हैं।

मंत्र का जाप करने के दौरान मन में कोई अन्य विचार नहीं आना चाहिए।

आप मां कामाख्या को भोग में फल, मेवे और मिठाई आदि का भोग लगा सकती हैं।

आप रुद्राक्ष की 108 मोती की माला से मंत्र जाप कर सकती हैं।

आप 108 बार इस मंत्र का जाप कर सकते हैं या फिर अपनी शक्ति के मुताबिक भी जाप कर सकते हैं।

नियमित 41 दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से जातक को मां कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मंत्र की समाप्ति के बाद मां को लगाया गया भोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। वहीं पूजा का समापन मां कामाख्या का आशीर्वाद लेकर करना चाहिए।

कामाख्या बीज मंत्र के लाभ

आकर्षण में होगी वृद्धि

इस मंत्र का जाप करने से जातक के आकर्षण में वृद्धि होती है और उनको अपने साथी के प्रति अधिक आकर्षण बना सकता है। वहीं यह उनको एक सफल प्रेम जीवन जीने में मदद करता है।

उत्पादकता में होगी वृद्धि

कामाख्या मंत्र का जाप करने से उत्पादकता और रचनात्मकता बढ़ती है। जातक अपने विचारों को अधिक स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाता है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है।

शक्ति और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

कामाख्या मंत्र के जाप से जातक की शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह जातक को जीवन में चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता कर सकता है।

तंत्र साधना में सफलता

इस मंत्र का जाप करने से सफलता मिलती है। यह मंत्र जातक को मां कामाख्या की शक्तियों तक पहुंचने और उनको अपने जीवन में प्रकट करने में सहायता करता है।

मनोकामना पूर्ति के लिए

कामाख्या मंत्र का जाप करने से हमारी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

प्रमुख खबरें

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra, Sumit Antil का Mental Harassment का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में बड़ी हलचल, भारतीय मूल के CTO ने छोड़ा अपना पद।