IRCTC का शानदार Offer: अब Budget में करें कामाख्या देवी के दर्शन, Guwahati से Tour सिर्फ ₹7000 में

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 08, 2026

असम के गुवाहटी में नीलांचल पार्वत पर स्थित एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर स्थित है। यहां पर श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ लगी रहती हैं। धार्मिक मान्यता है कि यहां मां सती की योनि भाग गिरा था, इसलिए इस मंदिर में देवी की मूर्ति नहीं, बल्कि योनि आकार की शिला की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां कामाख्या के दरवार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। कुछ महिलाएं शादी के बाद संतान सुख की कामना के लिए माता के दर्शन करने जरुर जाती हैं। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में हर साल अंबुबाची मेले के दौरान काफी भीड़ देखने को मिलती है।

कामाख्या देवी टूर पैकेज

 - इस धार्मिक टूर पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से हो रही है।

 - पूरे पैकेज की अवधि 1 रात और 2 दिन की है।

 - इस पैकेज काम मुख्य मकसद है कि मां कामाख्या के दर्शन कराना है।

 - बता दें कि, इसमें अनावश्यक घूमना-फिरना शामिल नहीं है, जिससे समय बर्बाद न हो।

- इस यात्रा की शुरुआत 26 फरवरी से हो रही है।

 - 26 फरवरी के बाद आप रोजाना इस पैकेज से यात्रा कर सकते हैं।

- इस टूर पैकेज में यात्रियों को कैब से यात्रा कराई जाएगी।

शहर में घूमने के लिए बस की सुविधा

- इस पैकेज में आपको बस से शहर घूमने की सुविधा मिलेगी।

- इस पैकेज को श्रद्धालुओं की सुविधा को देखकर बनाया गया है। पैकेज का नाम है DIVYA MAA KAMAKHYA DARSHAN TOUR EX-GUWAHATI।

- गूगल पर इसी नाम से सर्च करके आप पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पैकेज फीस की शुरुआत

 - 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7,000 रुपये है।

 - 3 लोगों के ग्रुप में भी प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7,000 रुपये रखी गई है।

 - वहीं, बच्चों के लिए पैकेज फीस 6,200 रुपये है।

- इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट को बुक कर सकते हैं। 

पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

 - इस पैकेज में आपको 1 रात होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी।

 - नाश्ता और रात का खाना तय मेन्यू के अनुसार मिलेगा।ट

 - घूमने के लिए कैब की सुविधा उपलब्ध होगी।

- यात्रा बीमा, टोल, पार्किंग और GST फीस में शामिल है।

-  इसके अलावा, प्रति व्यक्ति रोज 1 लीटर बोतलबंद पानी मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu: CM Vijay का बड़ा फैसला, Perambur सीट रखी, Tiruchirappalli से दिया इस्तीफा

लगातार 2 हार से संकट में RCB, क्या Virat Kohli की टीम IPL 2026 Playoff की रेस से हो जाएगी बाहर?

Summer Health: ठंडा या नॉर्मल पानी, क्या है सही? Doctor ने बताई Body की असल जरूरत

Asim Munir के हवाई दावे, बोले- भारत के खिलाफ हमारी रणनीति बेहतर, India ने की थी सीज़फायर की मांग