इंडियन 2 फिल्म सेट पर हुई दुर्घटना मामले में कमल हासन से पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ‘इंडियन 2’ की सेट पर दर्घटना मामले में पूछताछ के लिएमंगलवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

सहायक निर्देशक कृष्णा, कला सहायक चंद्रन और प्रोडक्शन सहायक मधु की मौत सेट पर एक क्रेन के गिरने की वजह से 20 फरवरी को हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: #MeToo पर आया काजोल का करारा जवाब, कहा- 7 कदम पीछे हट गए हैं मर्द

पुलिस ने बताया कि राजनीतिक पार्टी मक्कल निधी मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक से केंद्रीय अपराध शाखा ने पूछताछ की। इससे पहले फिल्म के निर्देशक शंकर से भी पूछताछ हुई। चेन्नई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें लापरवाही से हुई मौत की धारा भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त