Kamal Haasan ने Thug Life के सितारों के साथ मंच साझा किया, भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2025

अभिनेता कमल हासन ने बुधवार को यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, लेकिन कन्नड़ पर अपनी टिप्पणी से उपजे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की। हासन ने मणिरत्नम निर्देशित ‘ठग लाइफ’ के पीछे की कड़ी मेहनत और इसमें इस्तेमाल तकनीक की अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता पर बात की, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरे तमिलनाडु राज्य का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो मेरे पीछे खड़ा है।’’

हासन ने दिग्गज फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक ‘सिनेमा ज्ञानी’ बन गए हैं और वह उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित रहे। अभिनेता ने इस अवसर पर मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। कन्नड़ का जन्म तमिल से होने संबंधी टिप्पणी पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को हासन की आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Faisal Shaikh की होगी सलमान खान के शो में एंट्री? क्या मेकर्स Jannat Zubair को वाइल्ड कार्ड बनाकर लाएगें!

ठग लाइफ के निर्माताओं ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को सूचित किया कि फिल्म 5 जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी, जबकि इसे पूरे देश में प्रदर्शित किया जाएगा। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने कहा कि ‘‘एक बार की माफी से स्थिति सुलझ सकती थी’’ और ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की सीमा तक नहीं बढ़ाया जा सकता है, खास तौर पर एक जनसमूह की... बोले गए शब्दों को वापस नहीं लिया जा सकता, और उनके लिए केवल माफी मांगी जा सकती है।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood  

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी