Elon Musk पर बरसे Kamal Haasan, बोले किसी भी अरबपति को देश की नीति तय करने का हक नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026

(फाइल फोटो सहित) चेन्नई, 10 अक्टूबर अभिनेता से नेता बने और राज्यसभा सदस्य कमल हासन ने भारत में स्टारलिंक को कथित तौर पर नियामकीय मंजूरी मिलने में देरी को लेकर अमेरिकी कारोबारी और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘किसी भी अरबपति को किसी देश की नीति तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।’’ हासन ने कहा कि भारत जानता है कि दूरसंचार नेटवर्क और स्पेक्ट्रम रणनीतिक बुनियादी ढांचे का हिस्सा हैं, न कि केवल व्यावसायिक संपत्ति। उन्होंने जोर दिया कि ‘‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सुरक्षा उपायों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।’’ हासन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मस्क, किसी भी अरबपति को किसी देश की नीति तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए, चाहे वह भारतीय हो या अमेरिकी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत को सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में भारतीय और वैश्विक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का स्वागत करना चाहिए। जो भी कंपनी दूरदराज के इलाकों में लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने का सबसे व्यावहारिक और किफायती समाधान दे, उसे मौका मिलना चाहिए।’’ हासन ने कहा, ‘‘प्रति व्यक्ति आय कम होने वाले देशों में सैटेलाइट इंटरनेट किफायती भी होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अधिक सदस्यता शुल्क और उपकरणों की ऊंची कीमतों के कारण आम परिवारों के लिए सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है।

कोई देश केवल तभी दूसरों से समान अवसर की मांग नहीं कर सकता, जब यह उसके अपने हितों के अनुकूल हो।’’ उन्होंने कहा कि भारत के लोग एक लोकतांत्रिक देश के रूप में अपनी खूबियों और कमियों पर आपस में चर्चा करेंगे, सवाल उठाएंगे और उन्हें दूर करने के उपाय करेंगे। हासन ने कहा, ‘‘भारत एक लोकतंत्र है, कोई उपनिवेश नहीं। हम दुनिया का स्वागत करते हैं, लेकिन अपने भविष्य का फैसला हम भारतीय खुद करेंगे, न कि पश्चिमी देशों के निहित स्वार्थ, उनके दोहरे मापदंड या कोई अरबपति, चाहे वह भारतीय हो या अमेरिकी।

प्रमुख खबरें

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश