कमल हासन के पैर की होगी सर्जरी, बोले- जल्द ही चुनाव अभियान को फिर से शुरू करने के लिए वापस आऊंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

चेन्नई। मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने रविवार को कहा कि वह अपने पैर की एक अनुवर्ती सर्जरी कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह अपने चुनाव अभियान को फिर से शुरू करने के लिए जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस आएंगे। हासन ने कहा कि कुछ साल पहले हुई एक दुर्घटना के कारण उनके पैर की सर्जरी हुई थी और उनके लिए एक अनुवर्ती सर्जरी कराना आवश्यक है। उन्होंने एक बयान में कहा कि चिकित्सकों द्वारा उन्हें अनुवर्ती सर्जरी पूरी होने तक आराम करने की सलाह दिए जाने के बावजूद उन्होंने अपने पेशेवर और राजनीतिक कार्य जारी रखे। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल