Project K में विलेन की भूमिका निभाएंगे Kamal Haasan, निर्माताओं ने वीडियो शेयर कर की पुष्टि

By एकता | Jun 25, 2023

साउथ अभिनेता प्रभास की मेगा-बजट फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से अब एक और नामी हस्ती का नाम जुड़ गया है। ये नामी हस्ती कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार कमल हासन है। बता दें, काफी लंबे समय से अफवाह उड़ रही थी कि कमल इस मेगा बजट फिल्म का हिस्सा है, जिसकी रविवार को पुष्टि कर दी गयी है। फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता का एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है। निर्माताओं की घोषणा के बाद से कमल हासन का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी Drisha Acharya के साथ मनाली की हसीन वादियों में हनीमून मन रहे हैं Karan Deol, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

'प्रोजेक्ट के' की स्टारकास्ट ने जाहिर की ख़ुशी

'प्रोजेक्ट के' में कमल हासन की एंट्री की घोषणा से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी काफी उत्साहित है। अभिनेता प्रभास ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'एक पल जो मेरे दिल में हमेशा के लिए अंकित हो जाएगा। #ProjectK में महान @ikamalhaasaan सर के साथ सहयोग करने के लिए शब्दों से परे सम्मानित महसूस कर रहा है। सिनेमा के ऐसे दिग्गज के साथ सीखने और आगे बढ़ने का अवसर एक सपने के सच होने जैसा है।' अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'आपका स्वागत है कमल.. आपके साथ दोबारा काम करके बहुत अच्छा लगा.. काफी समय हो गया!।' फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने लिखा, 'यह आदमी एक लीजेंड है...और एक लीजेंड वह है जिसकी हमें इस भूमिका के लिए आवश्यकता थी। सीखने और कुछ कालजयी बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते सर।'

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात