मेरे सवा साल के वनवास के दौरान कमलनाथ ने प्रदेश को पहुंचाया बहुत नुकसान: शिवराज

By अनुराग गुप्ता | Feb 06, 2021

कटनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी में 54 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, सांसद संजय पाठक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सवा साल के वनवास के बाद चौथी बार आपकी दुआओं की वजह से मुख्यमंत्री बन गया हूं।इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सवा साल के वनवास के दौरान ऐसी सरकार आ गई थी जिसने सब सत्यानाश कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने माता-बहनों के लिए जितनी योजनाएं शुरू की थी कमलनाथ सरकार ने सारी बंद कर दी। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल