By अंकित सिंह | May 29, 2021
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने भारत महान नहीं है, भारत बदनाम है वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा कि भारत बदनाम हो रहा है, क्या भारत बदनाम नहीं हो रहा? पूरा विश्व कह रहा है कि भारत किस प्रकार से बदनाम हो रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक बार फिर से बयान देकर राजनीति में नई हलचल मचा दी थी। कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कमलनाथ साफ तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि भारत महान नहीं है, भारत बदनाम है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से कई देशों ने भारत के लोगों को आने पर पाबंदी लगा दी है।