कमलनाथ की भाजपा को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मेरी सरकार के खिलाफ लाएं अविश्वास प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को मुख्य विपक्षी दल भाजपा को उनकी सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने की चुनौती दी। कमलनाथ ने भाजपा को यह चुनौती तब दी है, जब मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने आज से शुरू हुए बजट सत्र की कार्यवाही राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के तत्काल बाद 26 मार्च तक स्थगित कर दी। मालूम हो कि राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के तत्काल बाद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के संक्षिप्त अभिभाषण के बाद ही सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी। 

विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कमलनाथ ने विधानसभा परिसर में शक्ति परीक्षण न कराये जाने पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यदि भाजपा को लगता है कि हमारे पास बहुमत नहीं है, तो वह मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये। 

इसे भी देखें: राज्यपाल के भाषण के बाद MP विधानसभा स्थगित, कमलनाथ खुश

प्रमुख खबरें

अब पुतिन के तारनहार बनें पूर्व CJI चंद्रचूड़, सुलझाएंगे यूक्रेन संग विवाद, रूस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

Delhi H1N1 Surge: राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1,349 मामले, Delhi Hospitals ने कसी कमर