कृषि कानूनों को लेकर कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ नेृ कृषि कानूनों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमलनाथ ने इंदौर में कहा कि  यह किसानों के शोषण का कानून है। इंदौर पहुँचे कमलनाथ ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात में भोपाल के लिए रवाना हुए। भोपाल रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सख्ती, कटनी कलेक्टर और नीमच एसपी पर गिरी गाज

 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है और जब तक कृषि क्षेत्र में आर्थिक मजबूती नहीं होगी, देश की अर्थव्यवस्था नहीं सुधर सकती है। आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह होना चाहिये कि किसानों के साथ न्याय हो, उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिले, यह हमारी प्राथमिक नीति रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार यह तीन नए कानून लायी है यह सिर्फ़ किसानों के शोषण के कानून है। उन्होंने कहा कि अब फैसला सरकार को लेना है। सरकार को यह हकीकत समझना चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि यह सरकार हवा में चल रही है, यह पूरे देश को बर्बाद करेगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा