राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी उमा भारती? कमलनाथ ने दिया न्योता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

भोपाल। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया। इसके अलावा, उन्होंने इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के 41,000 रुपये की टी-शर्ट पहनने का दावा करने के लिए भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘आज भाजपा वाले राहुल की टी-शर्ट देख रहे हैं और आगे भाजपा उनके जूतों पर आ जाएगी, लेकिन राहुल के साथ जो हुजूम चल रहा, वह कोई नहीं देख रहा।’’ 

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra। स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोलीं- मैं आपकी सत्ता की भूख से हैरान हूं

भारती ने शुक्रवार को दावा किया था कि कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा पर फैसला विलंबित है और इससे राहुल को कोई फायदा नहीं होगा। इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उमा भारती जी ने यह फैसला देरी से लिया गया फैसला क्यों कहा। मैं उन्हें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।’’ उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल