झूठ बोलने, भय और भ्रम फैलाने की मशीन हैं कमलनाथ: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

भोपाल। यह सच है कि कमलनाथ जी ने बहुत आदेश निकाले, लेकिन ट्रांसफर उद्योग को छोड़कर उनका एक भी आदेश अमल में नहीं आया। कोई एक किसान बता दें, जिसका 2 लाख का कर्ज माफ हुआ हो।  कोई एक बेरोजगार को बता दो जिसे बेरोजगारी भत्ता दिया हो। मैं आपका अभिनंदन करूंगा। यदि आपको झूठ बोलने और भ्रम-भय फैलाने की मशीन देखना हो, तो कमलनाथ जी के बयान लीजिये। कमलनाथ के आदेश केवल फाइलों तक सीमित थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश जनता तक सीमित रहते हैं। यह बात प्रदेश के गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आयुष्मान योजना के संबंध में दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने जयंत मलैया को दिया कारण बताओ नोटिस, सिद्धार्थ मलैया सहित पांच पर निलंबन की कार्यवाही

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस योजना में सीटी स्केन, वेंटीलेटर, आईसीयू फ्री हैं और 90 प्रतिशत लोग इसमें शामिल हैं। एक कार्ड पर किसी परिवार के जितने लोग हैं वह सभी शामिल हैं। आज 90 प्रतिशत आबादी इसमें शामिल हो गई है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर कमलनाथ प्रदेश में भ्रम के माध्यम से भय फैलाने का काम कर रहे हैं। इसी प्रकार कमलनाथ और इनके दिल्ली वाले नेताओं ने टीकाकरण पर भ्रम फैलाया था और कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने टीका क्यों नहीं लगवाया? 

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू