कमलनाथ ने मजाक मजाक में कहा, नदी के पानी के लिए गोंडिया MP से मिल जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

नागपुर(महाराष्ट्र)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मजाक-मजाक में कहा कि यदि गोंदिया जिला उनके राज्य का हिस्सा बन जाता है तो उसे वैनगंगा नदी के पानी के लिए अनुरोध नहीं करना होगा। पूर्वी महाराष्ट्र का गोंदिया जिला मध्यप्रदेश की सीमा से सटा है। कमलनाथ गोंदिया शहर में मनोहर भाई पटेल पुरस्कार कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से जिले के लिए वैनगंगा और बाघ नदियों से पानी छोड़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि यदि कंकोरनी में वैनगंगा पर बैराज बना दिया जाता है तो आधा पानी मध्यप्रदेश का बालाघाट जिला और बाकी गोंदिया इस्तेमाल कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: नागरिकता विधेयक पर बोले मोदी, असम और पूर्वोत्तर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा

इस पर कमलनाथ ने मजाक मजाक में कहा, ‘‘दो विकल्प हैं। पहला, मध्यप्रदेश इस मांग को स्वीकार करे, अन्यथा अच्छा विकल्प है कि आप गोंदिया को मध्यप्रदेश में मिला दें तब आपको अनुरोध नहीं करना होगा। ’’ 

प्रमुख खबरें

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता