कृषि कानूनों पर बोले कमलनाथ, देश को बर्बाद कर देगी हवा में चल रही सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नये कृषि कानूनों को ‘‘किसानों के शोषण का कानून’’ करार दिया और कहा कि केंद्र सरकार हवा में चल रही है और पूरे देश को बर्बाद कर देगी। कमलनाथ ने यहां बुधवार देर रात एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के दौरान संवाददाताओं से कहा, यह सरकार आज हवा में चल रही है और हमारे पूरे देश को बर्बाद कर देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बुधवार को मुलाकात की और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया। इस बारे में पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा, राष्ट्रपति की भूमिका सरकार को सलाह देने की होती है। अब फैसला सरकार को लेना है। सरकार को कृषि क्षेत्र की हकीकत समझनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल