Amit Shah के इंदौर दौरे पर बोले कमलनाथ-चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में नेता आते-जाते रहते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रविवार के इंदौर दौरे को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि चूंकि इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा कई नेता राज्य में आते-जाते रहते हैं। कमलनाथ ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, “शाह बड़ी खुशी से (मध्य प्रदेश) आएं। यह उनकी इच्छा है। चुनाव आने वाले हैं। चुनावों के मद्देनजर सब नेता आते-जाते रहते हैं।” गृह मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिए इंदौर आए थे। यह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शाह का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसे पार्टी ने सूबे में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी बताया है।

इससे भी उनके (भाजपा नेताओं) के पेट में दर्द होने लगा।” इस बीच, कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के साथ जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं की ‘आदिवासी युवा महापंचायत’ में शामिल हुए। यह कार्यक्रम आदिवासियों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को लेकर सूबे के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस से संवाद के लिए आयोजित किया गया था। इसमें आदिवासी युवाओं ने बैकलॉग के पदों की सरकारी भर्ती और उद्यमियों को सस्ते ऋण समेत कई मांगें रखीं और इन्हें वादों की शक्ल में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किए जाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: No-confidence motion स्वीकार होने के बाद पारित सभी विधेयक संवैधानिक रूप से संदिग्ध: कांग्रेस नेता तिवारी

कमलनाथ ने इस कार्यक्रम में अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा के आदिवासी बहुल इलाकों में सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्रों में कराए गए काम गिनाए। उन्होंने सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आने पर उन्हें (भाजपा नेता) जनता की याद आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों लोगों को चप्पल, जूते और छाता देने की बात कर रहे हैं। आपको यह सब अब जाकर सूझा?” कमलनाथ ने कहा, “वे (भाजपा नेता) समझते हैं कि मध्य प्रदेश के मतदाता बिकाऊ हैं, लेकिन सच यह है कि सूबे के मतदाता बिकाऊ नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी