आखिर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे पाला बदलने की अटकलें मीडिया की उपज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2024

छिंदवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनके सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की अटकलें मीडिया की उपज थी, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्य में अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कांग्रेस नेता कमलनाथ (77) के भविष्य के कदम को लेकर काफी अटकलें थीं, हालांकि उनके सहयोगियों तथा दिग्विजय सिंह और जितेंद्र सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया कि कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। इस बारे में पूछे जाने पर, कमलनाथ ने कहा, आप (मीडिया) ऐसी अटकलें लगा रहे हैं तथा कोई और ऐसा नहीं कह रहा है। क्या आपने कभी मुझसे ऐसा कहते सुना है? आप खबर चलाते हैं और मुझसे पूछते हैं...आपको इस खबर का खंडन करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

बड़ा दिखेगा अफ्रीका, घटेगा US-यूरोप का आकार...बदल गया दुनिया का 450 साल पुराना नक्शा, UN में पास हुआ ऐसा प्रस्ताव, बौखला गया अमेरिका

Kerala के Thrissur में NH-66 पर भीषण सड़क हादसा, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Teachers Day | स्टूडेंट्स के टैलेंट को पहचानें, बचपन को मरने न दें, PM Modi ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विजेताओं से की खास बातचीत

Teachers Day 2026: समाज के मार्गदर्शक होते हैं शिक्षक