कमलनाथ ने अधिकारियों से कहा, सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए गौमाता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश)। देश में गौमाता पर हो रही राजनीति के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि मुझे गौमाता प्रदेश की सड़क पर नहीं दिखनी चाहिए। उनके लिए प्रदेश के हर जिले में जल्द से जल्द गौशालाओं का निर्माण हो और उन्हें वहां रखा जाये। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले छिन्दवाड़ा के दौरे पर गये कमलनाथ ने संभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा, ‘‘प्रदेश के हर जिले में गौशाला का निर्माण जल्द होना चाहिए। ये कांग्रेस का वचन पत्र का मामला ही नहीं है। ये मेरी भावना भी है।’’

यह भी पढ़ें: मायावती की धमकी, केस वापस लें नहीं तो राजस्थान-MP में समर्थन वापस ले लेंगे

कमलनाथ ने गौमाता पर देश में चल रही राजनीति के बीच यह बात कही है। इसके अलावा, लोगों द्वारा आवारा छोड़ दिये गये गौमाताओं के सड़कों पर रहने से विशेष रूप से शहरी इलाकों में ट्रैफिक बाधित होता है और कई बार ये दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाते हैं, जिससे लोग हताहत हो जाते हैं। गौमाताओं के गौशालाओं में रहने से इससे भी निजात मिल जाएगी।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स