कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, कहा : नाम बदलकर नए फर्जीवाड़े की हो रही है तैयारी

By सुयश भट्ट | Feb 19, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने व्यापम का नाम बदलकर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड करने के फैसला लिया है। जिसके बाद  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को सूबे की शिवराज  सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से व्यापम का फर्जीवाड़ा नहीं भुलाया जा सकता। ऐसा लग रहा है कि नाम बदल कर एक और फर्जीवाड़ा करने की तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें:पन्ना में अवैध रेत परिवहन में दिग्विजय सिंह के करीबी का डंपर जब्त, खनिज मंत्री का तंज 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में कहा कि पहले व्यापम का नाम बदलकर मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल किया गया और अब एक बार फिर नाम बदल कर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड को तकनीकी शिक्षा विभाग से लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन व्यापमं के दाग कभी धुलने वाले नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें:व्यपाम घोटाले को लेकर सीबीआई ने 160 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, अब तक 650 आरोपियों पर दायर हुई है चार्जशीट 

उन्होंने आगे लिखा कि फर्जीवाड़ा लोग कभी भूलने वाले नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों लोगों का जीवन बर्बाद, सैकड़ों बेगुनाहों की मौत प्रदेश की जनता भूली नहीं है। किस प्रकार से व्यापमं की भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर, लाखों योग्य युवाओं का हक मारकर इस महाघोटाले को अंजाम दिया गया था और इसके दोषी अभी भी बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि नाम बदलकर, एक बार फिर नया फर्जीवाड़ा करने की तैयारी है।

प्रमुख खबरें

Diwali Outfit को मिलेगा खूबसूरत टच, ट्राई करें Lakshmi Motif और डोली वाले Gold Jhumka

के घर कब आओगे...मंगल-चांद पर कदम, त्योहारों पर घर पहुंचना किसी इम्तिहान से नहीं कम!

India A vs New Zealand A: तीसरे मैच में Jasprit Bumrah और Jadeja पर होंगी नजरें

IPL Franchises की बढ़ी सिरदर्दी, दिग्गज खिलाड़ियों ने Retention फीस 40 करोड़ मांगी