राजस्थान संकट के बीच कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया, सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है और वह आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को सोनिया गांधी ने ऐसे समय बुलाया है, जब पार्टी की राजस्थान इकाई में संकट पैदा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: फर्जी कॉल सेंटर के जरिये लोगों को ठगने वाले चार आरोपी बरेली से गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से म‍िलने गए। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब विधायक दल की कोई आधिकारिक बैठक बुलाई गई हो और यदि कोई उसी के समानांतर एक अनाधिकारिक बैठक बुलाए, तो यह प्रथमदृष्टया ‘‘अनुशासनहीनता’’ है। माकन ने कहा, ‘‘आगे देखेंगे कि इस पर क्‍या कार्रवाई होती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर