कांग्रेस को अब सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा? हनुमान जयंती पर कमलनाथ निकालेंगे श्री गदा यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

इंदौर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर अपनी हनुमान भक्ति को लेकर चर्चा में हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर 16 अप्रैल को कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा में श्री गदा यात्रा निकाली जाएगी। कमलनाथ जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। तब भी उनकी हनुमान भक्ति सभी का ध्यान आकृष्ट कर लेती थी। भगवान हनुमान के सेवक के रूप में वह हमेशा काम करते रहते थे। अब जब हनुमान जयंती का उत्सव आ रहा है तो ऐसे में कमलनाथ के द्वारा अपने ग्रह क्षेत्र छिंदवाड़ा में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के अंतर्गत 16 अप्रैल को छिंदवाड़ा में श्री गदा यात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा वहां छोटा बाजार स्थित राम मंदिर से शुरू होगी। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप