कमाल आर खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, इरफान खान और ऋृषि कपूर की मौत पर किया था विवादित ट्वीट

By रेनू तिवारी | Aug 30, 2022

साल 2020 में हिंदी सिनेमा ने अपने कई दिग्गज सितारों को खोया था। यह साल बॉलीवुड के लिए काफी तकलीफ भरा था। महान कलाकार ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारों को सिनेमा ने हमेशा के लिए खो दिया था। जब चारों तरफ मातम का महौल था तब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर एक्टर कमाल आर खान ने एक ऐसा विवादित ट्वीट किया जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई। उन्होंने इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था और बेहद असंवेदनशील ट्वीट किया। कमाल आर खान को दो साल बाद अब पुलिस ने उन्हें इस मामले में 30 अगस्त की सुबह गिरफ्तार किया और फिर बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। युवा सेना सदस्य राहुल कनाल ने कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। केआरके को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें आईपीसी की धारा 153ए, 294, 500, 501, 505, 67 और 98 के तहत गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रिश्ते में बढ़ाना है प्यार तो इन तरीकों से करें पार्टनर की तारीफ

कमाल आर खान ने 2020 में ऋषि कपूर और इरफान के खिलाफ विवादित ट्वीट्स की एक श्रृंखला पोस्ट की थी। पहले ट्वीट में, उन्होंने ऋषि कपूर और शराब की दुकानों को फिर से खोलने के बारे में टिप्पणी की। और उसके बाद उन्होंने लिखा था कि ये कोरोना वयरस कुछ मशहूर लोगों को लिए बिना वापस नहीं जाएगा। कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड और सेलेब्स पर अपने खुले हमलों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और परियोजनाओं का निर्माण भी किया है। वह बिग बॉस 3 का भी हिस्सा थे।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश