अफगानिस्तान के पतन के बाद कमला हैरिस की एशिया यात्रा का नया महत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

वाशिंगटन। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की दक्षिणपूर्व एशिया की यात्रा को नये मायने दिए हैं जहां वह दो दशक के युद्ध के अराजक अंत के बाद अमेरिकी संकल्प को लेकर सहयोगियों को आश्वस्त करने का प्रयास करेंगी। शुक्रवार से शुरू हो रही यात्रा, जिसमें सिंगापुर और वियतनाम के पड़ाव शामिल हैं, हैरिस को विदेशी मामलों में खुद को और अधिक सीधे तौर पर मुखर होने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान में स्थिति पर की चर्चा, समन्वय जारी रखने पर राजी

ओबामा प्रशासन के तहत वैश्विक कार्यक्रम निदेशक एवं लंबे वक्त तक राजनयिक रहे ब्रेट ब्रून ने कहा, “वह खतरनाक स्थिति की तरफ बढ़ रही हैं, अफगानिस्तान में जो हो रहा है उस लिहाज से भी और चीन की चुनौती के लिहाज से भी, जो वियतनाम में विशेष तौर पर काफी बड़ी है।” उन्होंने कहा, “ अच्छा वक्त हो तो यह फैसला ठीक लगता है। लेकिन स्थिति अच्छी न हो तो यह मुसीबत को बड़ा बनाने जैसा है। उनके वहां पहुंचने के साथ ही कई तरह के मुद्दे खड़े हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश

व्यापारियों के 2000 रुपये से अधिक UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू

भारत का Merchandise Export अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंचा