रैली को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों से वोट करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में बदलाव लाने के वास्ते अमेरिकी नागरिकों से बाहर निकलने और बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। हैरिस ने शुक्रवार को टैक्सास में एक रैली में रिपब्लिकन पार्टी पर वोटों को लेकर भम्र पैदा करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ट ट्रंप या जो बाइडेन, जानिए अमेरिकी वोटर्स के मुताबिक कौन है सही उम्मीदवार?

हैरिस ने कहा,‘‘ व्हाइट हाउस में बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। वोट की ताकत पहचानने की जरूरत है और विरोधी वोट पर भ्रम फैलाने के लिए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारी ताकत जानते हैं। वे जानते हैं कि जब हम मतदान करते हैं तो चीजें बदलती हैं। वे जानते हैं कि जब हम मतदान करते हैं तब हम जीतते हैं। हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने के लिए मतदान करते हैं। हम मतदान करते हैं क्योंकि सब कुछ दांव पर लगा होता है।’’ उन्होंने कहा कि देश एक अहम स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण से 2,20,000 से ज्यादा अमेरिकी लोगों की मौत हो चुकी है। हैरिस ने इस स्थिति के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया।

प्रमुख खबरें

BJP का मिशन साउथ! 20 दिसंबर को नितिन नबीन का तमिलनाडु दौरा, 23 को जाएंगे पीयूष गोयल

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान