By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2017
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई की एक इमारत में आग लगने की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स परिसर में भयंकर आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी है और 19 अन्य घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ मुंबई में आग लगने की घटना से दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।