Tamil Nadu की Kamali Moorthy बनीं 'लहरों की रानी', Indian Open of Surfing में जीता दोहरा खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2026

आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत का सर्फिंग कोटा हासिल करने वाली तमिलनाडु की प्रतिभाशाली किशोरी कमाली मूर्ति ने रविवार को यहां आयोजित सातवें एनएमपीए इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग के फाइनल में महिला ओपन और सर्फिंग जूनियर अंडर-18 बालिका दोनों खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। यह चैंपियनशिप राष्ट्रीय सर्फिंग कैलेंडर के प्रमुख आयोजनों में से एक है और इस वर्ष के अंत में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम के चयन में इसकी अहम भूमिका होगी।

कमाली ने शानदार वापसी करते हुए अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और 13.17 के स्कोर के साथ महिला ओपन वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। शुगर शांति बनारसे 11.73 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सृष्टि सेल्वम 8.50 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। तमिलनाडु के किशोर कुमार ने 15.20 के स्कोर के साथ पुरुष ओपन वर्ग का खिताब जीतकर उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत हासिल की। कठिन फाइनल में उन्होंने रमेश बुदिहाल (12.87), शिवराज बाबू (11.90) और श्रीकांत डी (9.93) को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा