मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे... हरभजन सिंह की फटकार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने मांगी माफी

By Kusum | Jun 11, 2024

टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार के बाद से पाकिस्तान झलाया हुआ है। तभी तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल के भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर विवादित टिप्पणी कर डाली। जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए, वहीं पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और सिक्ख समाज के फटकार लगाने के बाद कामरान अकमल अब माफी मांग रहे हैं।  

कामरान अकमल ने X पर लिखा, मैं अपनी हालिया टिप्पणियों पर बेहद खेद व्यक्त करता हूं। हरभजन सिंह और सिख समुदाय से तहेदिल से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं पूरी दुनिया में सिखों का बहुत सम्मान करता हूं और मेरा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं सच में माफी मांगता हूं। कामरान अकमल ने अपनी पोस्ट को #Respect #Apology पर टैग भी किया। 

कामरान अकमल की टिप्पणी वाला इस वीडियो की क्लिप थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने भी ये वीडियो देखा। वीडियो देखने के बाद हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को जमकर लताड़ा। हरभजन सिंह ने इस वीडियो को एक्स पर फिर से पोस्ट किया और अपने पाकिस्तानी समकक्ष की आलोचना की। 

हरभजन सिंह ने लिखा कि, लख दी लानत तेरे कामरान अकमल... तुमको अपना गंदा मुंह खोलने से पहले सिखों का इतिहास जानना चाहिए। जब आक्रमणकारियों ने तुम्हारी माताओं और बहनों को अगवा कर लिया था, तब हम सिखों ने ही उन्हें बचाया था। समय हमेशा 12 बजे का होता था। शर्म आनी चाहिए तुम्हें... कुछ तो अहसान मानो। वहीं आलोचना और लताड़ के बाद कामरान अकमल ने भारतीय खिलाड़ी और सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने देशवासियों को दी Diwali की बधाई, जवानों संग जारी रखेंगे परंपरा

Erode के Vellode पक्षी अभयारण्य क्षेत्र में लगातार 21वें साल मना पटाखामुक्त Diwali

Nation First के सिद्धांत से LK Advani ने रखी BJP की नींव, PM Modi ने याद किया सफर

Kerala Governor ओम प्रकाश माथुर और CM सतीशन ने दी Diwali की शुभकामनाएं