काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, कहा- क्यों हुई हमारी दोस्ती?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को लगभग एक महीना पूरा होने वाला है लेकिन आज भी किसी को इस बात पर यकीन नहीं होता कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। अब इसी बीच काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है। अभी हाल ही में काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ को एक इंटरव्यू में याद किया है। उन्होंने बताया कि वह सिद्धार्थ के बहुत करीब थीं। काम्या ने कहा कि हमने साथ में बहुत सारी पार्टियां की हैं। 

इसे भी पढ़ें: पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये पोस्ट

सिद्धार्थ और अपनी दोस्ती को याद करते हुए काम्या ने कहा कि अब मुझे लगता है कि क्यों हुई हमारी दोस्ती। ना हुई होती तो शायद मुझे इतना दुख तकलीफ नहीं होती। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी यकीन नहीं होता कि अब वह हमारे बीच नहीं है। मुझे अब भी ऐसा लगता है कि वह आज भी कभी भी मैसेज करेगा और हम घंटों तक बात करेंगे।आपको बता दें कि सिद्धार्थ और काम्या पहली बार प्रत्युषा बनर्जी के जरिए मिले थे और इसके बाद ही इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी।

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच