कंगना रनौत ने हिमाचल से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, जेपी नड्डा का बयान सुनकर लग सकता है एक्ट्रेस को बुरा?

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2022

अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। कंगना ने शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से भाजपा के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। कंगना के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इसी कार्यक्रम में प्रतिक्रिया दी है। नड्डा ने कहा, "भाजपा कंगना का स्वागत करती है, लेकिन चुनाव लड़ने का फैसला परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।"

इसे भी पढ़ें: पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़ने, नयी संभावनाओं का लाभ उठाने का वक्त आ गया है : प्रधानमंत्री मोदी

हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इस राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस 2017 में खोई हुई सत्ता को वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद